बांसवाड़ा: आनंदपुरी क्षेत्र के अनास नदी पर बाइक ऊंट गाड़ी से टकराई, दो युवक घायल, एक युवक की मौत, शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया
आनंदपुरी क्षेत्र के अनास नदी पर मंगलवार रात 10:30 बजे बाइक ऊंट गाड़ी से टकराई जिसमें तीन युवक गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस के चालक मयंक शर्मा ने बताया कि महेश और गोविंद का उपचार करने के बाद दोनों को वार्ड में भर्ती कर लिया है और आशीष निवासी सरवई को डॉक्टर ने मदद घोषित कर दिया जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।