बांसवाड़ा: तलवाड़ा ब्लॉक में गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए आशा एवं एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
जिला बांसवाड़ा के तलवाड़ा ब्लॉक में 'मंगलवार सुबह 11 बजे बोर्न हेल्दी' कार्यक्रम के तहत आज महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों को सामूहिक प्रसव पूर्व जांच (Group ANC) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। चाइल्ड इनवेस्टमेंट फंड फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम को जपाइगो संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।