बांसवाड़ा: बोरदा गांव में निजी स्कूल बस ने बाइक चालक को मारी टक्कर, सिर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
मोटा गांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में मंगलवार शाम 5 बजे निजी स्कूल बस ने बाइक चालक को मारी टक्कर सिर पर लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद मंगलवार शाम 6:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कमलेश पुत्र हुरजी निवासी बोरदा का एमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद मंगलवार रात 8 बजे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया।