भीलवाड़ा: रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं से जेवरात उतरवाकर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। सुभाषनगर थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर उम्रदराज महिलाओं को बातों में उलझाकर उनके जेवरात उतरवाने और सामान लेकर फरार होने वाली चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में शंभू कीर उर्फ अजय (28) निवासी नैनपुरीया, थाना नाथद्वारा, राजसमंद को गिरफ्तार किया है।