प्रतापगढ़: दमदम के पास मनचलों की स्टंटबाजी ने छात्रा की जान ली, केस दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी
प्रतापगढ़ के दमदम में कक्षा 9 की छात्रा रोशनी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। आरोप है कि ईंट लदे ट्रैक्टर के ड्राइवर ने छेड़खानी और स्टंटबाजी के दौरान छात्रा पर वाहन चढ़ा दिया। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव है।सीओ ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, चालक के खिलाफ केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।