डुमरा: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपीलों की सुनवाई की
सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर पक्षकारों एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई।