बीरपुर: पर्रा-सरौंजा की जर्जर सड़क पर प्रशासन की पहल, एसडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणो के अनोखे विरोध के बाद हरकत में आया
वीरपुर प्रखंड के पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाली और ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। सोमवार की शाम करीब पांच बजे सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने जर्जर पर्रा-सरौंजा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और आवागमन में लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया।