इटकी: रांची में SGFI साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से, देशभर के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नेवरी में किया जायेगा आयोजन
Itki, Ranchi | Feb 7, 2024 एसजीएफआई 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स में गुरुवार से साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. झारखंड की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेवरी रिंग रोड पर आयोजित होगी. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुधवार को कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग और झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र पाठक ने जानकारी दी.