इटकी: इटकी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न
Itki, Ranchi | Feb 3, 2024 इटकी थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी दशरू बान सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी पूजा समिति के पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के साथ छह फरवरी को विशेष बैठक करने सहित कई अन्य प्रस्ताव पारित किए गए।