इटकी: पिस्का मोड़ में हिंदू जागरण मंच के रांची महानगर अध्यक्ष बने निशांत चौहान
Itki, Ranchi | Feb 4, 2024 रांची महानगर के तत्वावधान में हिंदू जागरण मंच का दो दिवसीय महानगर अभ्यास वर्ग रविवार को पिस्का मोड़ स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ. अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय की उपस्थिति में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने निशांत चौहान को हिंदू जागरण मंच रांची महानगर का अध्यक्ष बनाया.