इटकी: इटकी में मैट्रिक परीक्षा की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी
Itki, Ranchi | Feb 5, 2024 प्रखंड में झारखंड इंटरमीडिएट काउंसिल परिषद द्वारा छह फरवरी से आयोजित मैट्रिक परीक्षा की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इटकी में मैट्रिक परीक्षा के लिए विभाग द्वारा चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के साथ सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।