दादरी: दादरी रोड से पुलिस ने जनपद में छिपकर रह रहे 8 प्रवासी बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, 6 फर्जी आधार कार्ड बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में छिप कर रह रहे आठ प्रवासी बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 फर्जी आधार कार्ड व एक फर्जी पैन कार्ड भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में छिप कर रह रहे थे। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।