दादरी: नगला चमरू गांव से पुलिस ने भतीजे पर जान से मारने की नीयत से हमला कराने की साजिश रचने वाली शातिर चाची को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने भतीजे की हत्या कराने की साजिश रचने वाली शातिर चाची को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता की पहचान मूल रूप से नीतू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्ता द्वारा अपने भतीजे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करवाई गई थी। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।