नाथनगर: नाथनगर में चार दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर में 235 आवेदन, 600 से अधिक व्यवसायियों ने ली जानकारी
मारवाड़ी युवा मंच, नाथनगर शाखा एवं भागलपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रेड लाइसेंस जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का बुधवार को सफल समापन हो गया। व्यवसायियों की मांग और उत्साहजनक सहभागिता को देखते हुए तीन दिवसीय शिविर को एक दिन के लिए बढ़ाया गया था।