अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री रविकिरण माटा की प्रेरणा से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का डाॅयल 112 में हुआ आयोजन
पुलिस बल का स्वस्थ, सजग एवं सतर्क रहना आवश्यक- एडीजीपी
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में डा. लीजू एवं उनकी टीम महिला पुलिसकर्मियों से हुए रूबरू
पंचकूला 19 अगस्त : हरियाणा राज्य प्रवर्तन व्यूरों के सहयोग से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री रविकिरण माटा की प्रेरणा से एवं पुलिस अधीक्षक श्री ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डाॅयल-112 परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. लीजू भुसरी, न्यूरो-साइकियाट्रिस्ट, सिविल अस्पताल, पंचकूला ने अपनी टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर हरियाणा के सभी थानों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के मध्य डा. लीजू ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
व्याख्यान के दौरान आत्महत्या एवं संकट की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी आपातकालीन अथवा संकट की स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क किया जा सकता है तथा नजदीकी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम से आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर डा. जसलीन ने कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, तनाव के प्रभावों को पहचानने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के उपायों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सकारात्मक अभिपुष्टियों के माध्यम से सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जा सकता है।
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए कल्याण निरीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस विभाग की कार्यसंस्कृति दुखी एवं तनावग्रस्त व्यक्ति का सामना करना है ऐसे में पुलिस मानव संसाधन का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अनिवार्य है।
निरीक्षक सोमवती, रीडर अवतार एंव अधीक्षक विक्रम ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के सभी थानों में कार्यरत 25 से अधिक महिला पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों ने शिविर में हिस्सा लिया।