हाथरस: कस्बा मुरसान में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली रैली, डीएम ने दिखाई झंडी; प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
आज मतदाता जागरूकता रैली को डीएम अर्चना वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में काफी विद्यार्थी शामिल रहे जिनके हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर और स्लोगन लगे हुए थे। रैली विभिन्न बाजारों से होती हुई जीएस इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर डीएम ने मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ भी दिलाई है।