तुलसीपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मदरसा नईमिया अरबी कॉलेज में 13 वर्षीय छात्र की हुई निर्मम हत्या
थाना तुलसीपुर क्षेत्र के मदरसा नईमिया अरबी कॉलेज के होस्टल में 13 वर्षीय छात्र की हुई निर्मम हत्या से आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दिए हैं हालांकि अभी तक हथियारों के सुराग का पता नहीं चल सका है