तुलसीपुर: सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के कुड़ोहा में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा
सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के कुड़ोहा में तेंदुए को देखा गया जो कई बकरियों का शिकार चुका है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग कर्मियों को सूचना दी गई जो मौके पर जाकर तेंदुए के मांद को देखा एवं उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की। एसडीओ ने बताया कि उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद पिंजरा लगाया गया है शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।