तुलसीपुर: प्राथमिक विद्यालय रनियापुर पहाड़ापुर में हुई चोरी पुलिस जांच में जुटी
गैंसड़ी के प्राथमिक विद्यालय रनियापुर पहाड़ापुर में चोरी हो गयी।प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह सुबह लगभग 7:50 बजे विद्यालय पहुंचे देखा की रसोई घर और प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला टूटा हुआ है। अंदर देखने पर रसोई घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा और विद्यालय का इनवर्टर,टेबलेट सहित अन्य सामान गायब है पुलिस द्वारा बताया गया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।