भीलवाड़ा: विधानसभा के शून्यकाल में बजरी का मुद्दा गूंजा, विधायक अशोक कोठारी ने सस्ती और सुलभ बजरी उपलब्ध कराने की उठाई मांग
राजस्थान विधानसभा के शून्यकाल के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने प्रदेश में बजरी की बढ़ती कीमतों, अवैध खनन और उससे बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निर्माण कार्यों की निरंतरता आवश्यक है, लेकिन बजरी की कमी और महंगाई के कारण आमजन, निर्माणकर्ता और छोटे ठेकेदार अत्यधिक प्रभावित हो रहे।