हसनपुर: सैदशगली क्षेत्र के उझारी में हरे-भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
सैदनगली क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो दर्जन से अधिक हरे-भरे आम और अन्य प्रजातियों के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। बताया जा रहा है कि पहले उझारी क्षेत्र और अब सैदनगली इलाके में लगातार अवैध कटान की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।