नावानगर: जिगना गांव में भीषण आग, 15 बीघे गेहूं की फसल खाक, किसानों ने मुआवजे की मांग की
जिगना गांव के बधार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक लगी आग से किसानों की मेहनत चंद मिनटों में राख में तब्दील हो गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब 15 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग हवा के सहारे तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए।