*पीएम-किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात*
*प्रधानमंत्री ने जारी की 23वीं किश्त, सवाई माधोपुर के 1.32 लाख से अधिक किसान लाभान्वित*
*सवाई माधोपुर, 20 जून।* भारत सरकार द्वारा शनिवार को "पीएम-किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वर्चुअल हस्तांतरण किया।
उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि राजस्थान में 66.22 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला है, जबकि सवाई माधोपुर जिले के 1,32,538 किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम डीओआईटी वीसी कक्ष, सवाई माधोपुर में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्रों, किसान उत्पादक संगठनों, कृषि मंडियों, ब्लॉक कार्यालयों, पंचायत मुख्यालयों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों एवं प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कृषि विभाग के समन्वय से जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री के संबोधन का लाभ उठाया।
---000---