मांगरौल: सीसवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mangrol, Baran | Jun 20, 2025 सीसवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सीसवाली थाना पुलिस ने 7 अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। शुक्रवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीसवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। SP राजकुमार चौधरी के निर्देशन में ASP राजेश चौधरी और सीओ सोजीलाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की।