करगहर: बलथरी में आग का कहर, खेत के डंठल से उठी चिंगारी से घर में लगी आग, एक मवेशी की मौत, मोटरसाइकिल भी जली
बलथरी गांव में आग लगी की एक बड़ी घटना सामने आई, जहां खेत में पड़े डंठल में लगी आग ने देखते ही देखते एक घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक मवेशी की जलकर मौत हो गई, जबकि घर में रखा कपड़ा, अनाज एवं मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में फसल के अवशेष (डंठल) में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए पास