हसपुरा: हसपुरा पुलिस ने रघुनाथपुर - किसुनपुर मोड़ से अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हसपुरा थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर - किसुनपुर मोड़ से शुक्रवार की देर रात हसपुरा पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज टेम्पो चालक मेहंदिया थाना क्षेत्र के शिवशंकर पासवान को 170 बोतल ( 63 ) लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज टेम्पो चालक को न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।