छिंदवाड़ा में ईसीएचएस मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 52 पूर्व सैनिकों व आश्रितों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
=============================================================
ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर एवं कर्नल बिजेंद्र सिंह एवं प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस के मार्गदर्शन में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक टाइप ‘ई’ जबलपुर की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) ने 2 एवं 3 जुलाई 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा का दौरा किया। टीम में चिकित्सक डॉ. शिवम् खेत्रपाल सहित तीन मेडिकल अटेंडेंट शामिल थे। मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को उनके गृह जिले में ही ईसीएचएस के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शिविर के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 52 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। दो दिवसीय सेवाएं प्रदान करने के बाद मोबाइल मेडिकल यूनिट 3 जुलाई 2026 को जबलपुर के लिए प्रस्थान कर गई।