बयाना: बयाना में जितेंद्र गर्ग संभालेंगे ईओ पद की जिम्मेदारी, पहले भी कर चुके हैं यह कार्य, वैशाली धाकड़ का आरपीएस में हुआ चयन
बयाना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पद का अतिरिक्त कार्यभार अब अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र कुमार गर्ग संभालेंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी अपने मूल पद के कार्य के साथ अग्रिम आदेशों तक सौंपी गई है। यह आदेश डीएलबी निदेशक प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा जारी किया गया है।