मढ़ौरा: पोझी बुजुर्ग में विद्युत करंट से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Marhaura, Saran | Jul 18, 2026 थानाक्षेत्र के पोझी बुजुर्ग में विधुत करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और व्यक्ति का शव मुर्गी फर्म के पास स्थित झारी में पाया गया। इस मामले में मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह आठ बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर कार्रवाई शुरु कर दिया है। मृतक व्यक्ति स्थानीय रौशन सिंह बताया जाता है।