बखरी: सलौना-इमली स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला किशोर का शव, पुलिस जांच में जुटी
सलौना स्टेशन के मछुआ ढाला के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक किशोर की लाश पुलिस ने बरामद किया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक सुगा निवासी मोहन राय के पुत्र अमन कुमार है। मौके पर डीएसपी कुंदन कुमार एवं अन्य पुलिस बल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में जुट गए हैं।