लखीमपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादी को देखकर रुक गया सीडीओ का काफिला, सड़क पर सीडीओ ने सुनी फरियाद की पीड़ा और दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय एक मानवीय और संवेदनशील तस्वीर देखने को मिली, जब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार अपने सरकारी वाहन से किसी आवश्यक कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक फरियादी पर पड़ी, जो अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा था।