#डोटासरा_का_बेबाक_अंदाज..
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखने वाले डोटासरा ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बिना व्यक्तिवाद और ब्रांडिंग की राजनीति पर सवाल उठा दिए। डोटासरा ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता और व्यक्तिवाद का खामियाजा कांग्रेस लंबे समय से भुगत रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी उनकी सिफारिश पर हुई और अगर वे अनुशंसा नहीं करते तो वापसी संभव नहीं थी। डोटासरा के इस बयान ने राजस्थान कांग्रेस में नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। उनके समर्थक इसे साफगोई बताते हैं, जबकि विरोधी इसे खुली अंदरूनी कलह के रूप में देख रहे हैं। इतना तय है कि डोटासरा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपनी बात रखने में वे बड़े से बड़े नेता की परवाह नहीं करते।