जींद: बरसोला स्टेशन के पास एक महिला अपनी 10 माह की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद गई, दोनों की मौत
बरसोला स्टेशन के पास एक महिला मंगलवार दोपहर को अपनी दस माह की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान बरसोला निवासी 24 वर्षीय नीतू और उसकी बेटी उमा के रूप में हुई है।