जींद: जन्म मृत्यु जिला रजिस्ट्रार कार्यालय जींद में सीएम फ्लाइंग की रेड, जांच जारी
जींद जिला मुख्यालय पर स्थित जन्म मृत्यु रजिस्टर कार्यालय पर आज मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने अचानक रेड की। जिससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल टीम द्वारा कार्यालय में फाइलों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ असलियत सामने आ पाएगी।