जींद: शहर की इंदिरा व टपरीवास कॉलोनी के स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उप सिविल सर्जन ने किया संबोधित
जींद के सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल गोयल के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की इंदिरा कॉलोनी व टपरिवास कॉलोनी के स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश पांचाल ने की।