कैलारस: नदी में कूदी महिला, ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान
नेपरी पुल से नदी में कूदी महिला, ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान मुरैना। नेपरी के पुराने पुल पर गुरुवार को 26 वर्षीय महिला बबली गौड़ ने अज्ञात कारणों से नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया। ई-रिक्शा चालक ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।