बबेरू: बबेरू सीएचसी में गर्भवती महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | Oct 23, 2026 कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी तन्नू पत्नी रिंकू सिंह उम्र 26 वर्ष, यह पिछले तीन से चार महीने से अपने मायके मटेहना गांव में रहती थी, जो गर्भवती थी, अचानक महिला का पेट दर्द हुआ तो मायके पक्ष के लोगों ने सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे,जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।