कासगंज जनपद की कोतवाली कासगंज पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी दी। और बताया कि अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से पुलिस ने 20 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कासगंज शहर रहने वाला लव कुमार है। जिसे कोतवाली कासगंज पुलिस में सहावर गेट रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है।