जमुई: DM और SP की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्ययोजना क्रियान्वित करना था। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6 बजे दी गई है।