चित्तौड़गढ़: कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने जिला BJP ऑफिस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश जोशी के नेतृत्व में आज निंबाहेड़ा रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा पार्टी का दामन थामा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को स्वीकार ना करने पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहा है।