चित्तौड़गढ़: सुभाष चौक में 22 जनवरी को रामलीला मंडल काशी के 50 कलाकारों द्वारा भारत मिलन एवं भगवान श्री राम के राजतिलक का होगा मंचन
अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर BJP प्रदेक्ष सांसद सीपी जोशी की पहल पर सुभाष चौक में 22 विशाल कार्यक्रम होगा। शाम 6 बजे धर्मप्रचारक रामलीला मंडल काशी के 50 कलाकार भरत मिलाप एवं भगवान प्रभु श्रीराम के राजतिलक का मंचन करेंगे। जिला मीडिया मनोज पारीक ने बताया कि बाद मे महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा जिला अध्यक्ष का नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी ने मंच की तैयारी का जायजा लिया।