चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में ली शांति समिति की बैठक
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के राष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं भव्यता एवं गरिमा से मनाने को लेकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने शनिवार को शांति समिति के सदस्यों की बैठक ली। जिले में 21 एवं 22 तारीख को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर आग्रह किया।