चित्तौड़गढ़: धामंचा में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही बालिका की जहरीले पदार्थ के सेवन से जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान हुई मौत
बेगू क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक बालिका की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई l यह आत्महत्या थी या फिर कोई हादसा, फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुटी है l अपने ननिहाल धामंचा गांव में रहने वाली गोपाल नगर की 15 वर्षीय ओमा पुत्री विष्णु कुमावत की जहरीली वस्तु के सेवन से अचानक तबीयत खराब हो गई थी l