रामानुजगंज: चौकीदार के बेटे पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से कच्ची सागौन ले जाने का आरोप, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की
रामानुजगंज बुधवार वनमंडल बलरामपुर के धमनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत डिंडो सर्किल के ग्राम पंचायत डूमरपान में प्लांटेशन क्षेत्र से सागौन की लकड़ी खुलेआम ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत डूमरपान में पदस्थ वन चौकीदार श्याम लाल रवि के बेटे को दिन में करीब 2 से 3 बजे कच्ची सागौन की लकड़ी मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए पकड़ा गया।