कुटुंबा: पीएम श्री मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, व्यवसायिक कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण थीम पर हुई चर्चा
कुटुंबा के पीएमश्री मध्य विद्यालय में व्यवसायिक कौशल एवं स्वास्थ्य ,स्वच्छता व पोषण थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बच्चों ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के प्रोग्राम अंतर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई। प्रोजेक्ट को देख सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी गंगाधर महतो ने कहा कि इस पद्धति से बच्चे बना कर सीखते हैं।