कुटुंबा: महला सलहा पोखर के समीप 25 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, शराब लदी बाइक भी पुलिस ने की जब्त
कुटुंबा थाना की पुलिस ने 25 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान धंधेबाज को बाइक को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के मलहा सलहा पोखर के समीप से की गई है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर मलहा सलहा पोखर स्थित नहर के समीप शराब लदे एक बाइक को जब्त किया गया।