कुटुंबा: अंबा के जीवा बिगहा मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में सिंचाई विभाग का जेई घायल, SIR कार्य का निरीक्षण कर लौट रहे थे
देव-अंबा मुख्य पथ के अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक सिंचाई विभाग का जेई घायल हो गया. घायल जेई की पहचान गया जिला निवासी लोकेश कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल लोकेश ने बताया कि वह अंबा में बटाने शीर्ष नहर के कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत है.