कुटुंबा: पोखराही जाने वाली PCC सड़क निर्माण के बाद दो भागों में बंटी, अब चलने लायक नहीं, ग्रामीणों ने डीएम से बनाने की मांग की
कुटुंबा प्रखंड के पोखराही गांव जानेवाली पीसीसी सड़क निर्माण के दो चार दिन बाद हीं दो भाग में बंट गयी थी। तब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण विभाग से इसकी शिकायत भी की थी, परन्तु इस पर कोई कार्रवाई न की गयी थी। लगभग दस वर्ष बाद अब सड़क बेतरतीब तरीके से टूट चुकी है। पोखराही गांव की उक्त सड़क अंबा नबीनगर सड़क से तमसीमोड़ से पहले लिंक रोड के रूप में बनायी गयी थी।