कुटुंबा: अंबा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया, सोशल मीडिया पर ध्यान देने की सलाह दी
औरंगाबाद में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की आहट शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को अंबा के एक निजी होटल में भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कुटुंबा एवं नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में जिले के भाजपा के वरीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।