देवतालाब में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? सांदीपनी स्कूल की शासकीय बस में क्षमता से अधिक बच्चे!
बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
रूट नंबर 13 की बस में ठूंस-ठूंसकर भरे जा रहे बच्चे, जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल।
सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवतालाब की शासकीय बस में बच्चों के सफर की तस्वीरें व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। बस में बच्चे इस कदर भरे नजर आ रहे हैं कि बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं दिख रही। सवाल यह है कि क्या बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है या महज औपचारिकता पूरी हो रही है?
आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा शिक्षा विभाग?
#देवतालाब #सांदीपनीस्कूल #बच्चोंकीसुरक्षा #मऊगंज
Mauganj, Rewa | Nov 13, 2026